---Advertisement---

5 सस्ती Hero Bikes: ₹56,890 से शुरू,माइलेज और कीमत पूरी जानकारी

On: February 28, 2026 3:20 AM
Follow Us:
---Advertisement---

आप अगर सस्ती बाइक देख रहे हैं और आप कंप्यूज हो रहे हो कि कौनसी बाइक ले तो आज का आर्टिकल आपकी यह परेशानी दूर कर सकता है तो हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार ,आप रोज़ ऑफिस जाते हैं, बाज़ार जाते हैं या कहीं आना-जाना लगा रहता हैं, तो एक अच्छी और सस्ती बाइक आपकी ज़िंदगी बहुत आसान बना सकती है। आज हम आपको 5 सस्ती Hero Bikes के बारे में बताने जा रहे हैं. भारत में Hero MotoCorp एक ऐसा नाम है जिस पर करोड़ों लोग आँख मूँदकर भरोसा करते हैं। Hero की बाइकें न सिर्फ सस्ती होती हैं, बल्कि इनका माइलेज, मेंटनेंस और टिकाऊपन भी बेजोड़ होता है। अगर आपका बजट कम है और आप एक भरोसेमंद बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए ही है।

इन बाइकों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये पेट्रोल की बचत करती हैं और सर्विस का खर्च भी बहुत कम होता है। कुछ बाइकें तो 70 kmpl तक का माइलेज देती हैं, जो आपकी जेब पर दबाव नहीं बनती हैं। तो चलिए जानते हैं 2026 में Hero की 5 सबसे सस्ती और बेहतरीन बाइकों के बारे में वो कौनसी है।

5 सस्ती Hero Bikes में पहला नाम Hero HF Deluxe आता हैं जिसे हम बजट किंग बाइक कह सकते हैं

1004892422 scaled

Hero HF Deluxe भारत की सबसे सस्ती Hero बाइक में से एक है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बहुत कम बजट में एक मज़बूत और भरोसेमंद बाइक चाहते हैं। और जिनका रोज आना जाना लगा रहता हैं। इसमें 97.2cc का इंजन है जो शहर की भीड़भाड़ में भी बहुत आराम से पिकअप लेता है। इसके i3S फीचर वाले वेरिएंट में बाइक ट्रैफिक में खड़े होने पर खुद बंद हो जाती है और चलते ही फिर चालू हो जाती है, जिससे पेट्रोल की बचत होती है। वही वज़न सिर्फ 110 किलो है,इसलिए हैंडलिंग बहुत आसान है। और अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो यह ₹58,271 से शुरू (Ex-Showroom) पर आसानी से मिल जाती हैं साथ माइलेज: 65 kmpl तक होता हैं।

दूसरे नम्बर पर स्मार्ट फीचर्स वाली सस्ती बाइक Hero HF Deluxe Pro

1004890069

Pro शब्द लगते ही हमें समझ जाना चाहिए कि इसमें कुछ एडवांस है,HF Deluxe Pro उन लोगों के लिए है जो थोड़ा स्टाइलिश लुक और मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं, लेकिन वह ज़्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते। यह बाइक में LED हेडलाइट के साथ आती हैं वही जो इस प्राइस रेंज में बहुत कम बाइकों में मिलती है। साथ ही LCD डिजिटल कंसोल भी है इसमें होता है जिसमें स्पीडोमीटर,फ्यूल गेज और ट्रिप मीटर सब कुछ दिखता है। i3S सिस्टम यहाँ भी दिया गया है। डेली यूज़ के लिए यह एक बहुत स्मार्ट चॉइस साबित हो सकती हैं । अगर हम इसकी कीमत की बात करे तो ₹69,235 से शुरू है होकर (Ex-Showroom) 70 kmpl तक का माइलेज देने की कंपनी दावा करती है।

तीसरे पायदान पर है Hero HF 100 एंट्री-लेवल की माइलेज चैंपियन

1004890070

वैसे तो hero मोटोकॉर्प की सभी बाइक अच्छी पर HF 100 एक बेसिक लेकिन बहुत काम की बाइक है। जो लोग पहली बार बाइक खरीदने की सोच रहे हैं या कम बजट में एक साधारण और टिकाऊ बाइक देख रहे हैं, उनके लिए इसके और कोई अच्छा विकल्प हो ही नहीं सकता, इस बाइक का इंजन बहुत स्मूथ है और मेंटनेंस का खर्च बहुत कम है। गाँव और शहर — दोनों जगह यह बाइक बढ़िया से काम करती है। वही हम इसकी कीमत की बात करें तो ₹60,118 से शुरू हो जाती हैं (Ex-Showroom) वही माइलेज में 65+ kmpl निकालती हैं।

चौथे नंबर पर भारत की सबसे भरोसेमंद बाइक Hero Splendor Plus

1004892478 scaled

यह बाइक दशकों से भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक रही है । Splendor Plus का नाम सुनते ही हर भारतीय के मन में भरोसे का एहसास होता है। और इसकी ख़ास वजह भी बिल्कुल साफ है। इसमें 97.2cc का BS6 इंजन लगाया गया है, वही xSENS FI सिस्टम है जो फ्यूल एफिशिएंसी को और बेहतर ज़्यादा बनाता है और i3S टेक्नोलॉजी इसको और भरोसेमंद बनाती है। साथ ही इसकी सीट लंबी और आरामदायक है। इसका सस्पेंशन खराब सड़कों पर भी अच्छा काम करता है। Hero का पूरे भारत में बड़ा सर्विस नेटवर्क है जिससे कहीं भी सर्विसिंग कोई परेशानी भी नहीं होती यह हम इसकी कीमत की बात करें तो ₹73,639 से शुरू होती हैं (Ex-Showroom) वही माइलेज: 62-65 kmpl का मिलने वाला है।

पांचवें नंबर पर युवाओं की पहली पसंद Hero Passion Plus स्टाइल और माइलेज का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

1004890081 scaled

अकसर यंग युवाओं स्पोर्ट बाइक ज्यादा ही पसंद आती हैं।Passion Plus उन युवाओं के लिए है जो थोड़ी स्पोर्टी लुकिंग बाइक चाहते हैं। इसकी ग्राफिक्स,डिज़ाइन Splendor से ज़्यादा आकर्षक और सुंदर हैं। इंजन वही भरोसेमंद 97.2cc का कंपनी द्वारा लगाया गया है। इसकी टॉप स्पीड 85 kmph तक है। शहर में चलाने के लिए यह बाइक परफेक्ट चॉइस है और जिन्हें माइलेज भी शानदार चाहिए, और सस्ती बाइक में स्टाइल चाहिए, उनके लिए Passion Plus एक बढ़िया डील हो सकती हैं। वही अगर कीमत की बात हो तो यह ₹76,691 से शुरू (Ex-Showroom) होती हैं और माइलेज: 60+ kmpl का।

आसान किस्तों व डाउनपेमेंट के साथ घर ले जाए अपने सपनों की रानी को

आजकल हर शोरूम पर बैंक EMI किसी सुविधाये आसानी से उपलब्ध हो जाती है आपको कही चक्कर लगाने की जरूरत नहीं बस यहां पर आपको डाउन पेमेंट देना है और आप आसान किस्तों में अपनी पसंदीदा bike को खरीद सकते हैं. जो की शोरूम के नियम अनुसार हो सकती हैं।

आम फायदे क्या हैं?इन बाइक्स के आइए वो भी जानते है

वैसे तो हमने आपको बताया कि हीरो की सारी बाइक बेस्ट हैं इन सभी Hero बाइकों में कुछ बातें एक जैसी हैं जो इन्हें बहुत ज्यादा खास बनाती हैं। सबसे पहली बात — माइलेज बहुत अच्छा है, जो रोज़ पेट्रोल भरने की बड़ी समस्या से राहत है। दूसरी बात — मेंटनेंस का खर्च बहुत ही कम आता है और इनके पार्ट्स आसानी से मिलते हैं। तीसरी बात — Hero का सर्विस नेटवर्क पूरे भारत में फैला है, जिससे किसी भी छोटे शहर या गाँव में भी सर्विसिंग आसानी से हो जाती है। और चौथी सबसे ख़ास बात — ये सभी बाइकें BS6 Phase 2 कम्प्लायंट हैं जो पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।

कौन सी Bike है आपके लिए Best?

अब आप कंफ्यूज हो रहे होंगे कौनसी बाइक ले तो हम इसे आसान कर देते हैं,अगर बजट एकदम कम है तो HF Deluxe चुनें सकते हैं। और थोड़े स्मार्ट फीचर्स चाहिए तो HF Deluxe Pro बेस्ट चॉइस हो सकती है। और अगर पहली बाइक खरीद रहे हैं तो HF 100 से शुरुआत करें। अगर भरोसे और टिकाऊपन की बात करें तो Splendor Plus सबसे ऊपर रखते हैं जो हमेशा से नंबर 1 है। और अगर थोड़ा स्टाइल भी चाहिए तो Passion Plus आपको निराश नहीं करेगी। ये सभी बाइकें डेली रनिंग के लिए बेहतरीन हैं बाइक्स है जो आपकी कीमत को वसूल करा देती हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल को जानकारी के परपज से लिखा गया है, खरीदने से पहले आप स्वयं निश्चित करें।

VIJAY SAMDARSHI

हैलो दोस्तों मेरा नाम विजय समदर्शी है मैं करीब पांच वर्षो से पत्रकारिता कर रहा हूँ. और इस वेबसाइट पोर्टल पर मैं आपको सटीक खबरें देने व दैनिक जीवन में काम आने वाली खबरों को प्रकाशित करता हूँ,जो आपके काम आ सके l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment