---Advertisement---

रामगंजमंडी में कांग्रेस ने किया गोष्ठी का आयोजन

On: December 30, 2025 3:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भाजपा के दो साल विफल, अरावली पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया जनता की जीत नगर पालिका चुनाव की रणनीति पर मंथन

रामगंजमंडी… राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। इस दौरान महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विमला फ्रांसिस का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
cropped Screenshot 2025 12 30 20 11 54 124 com.miui .mediaviewer removebg preview
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। किसानों, मजदूरों और महिलाओं से किए गए वादे आज भी अधूरे हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। वक्ताओं ने अरावली पर्वतमाला का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अरावली को निजी हितों को सौंपने और उसे बेचने जैसे प्रयास किए जिससे प्रदेश के पर्यावरण और जलस्तर पर गंभीर संकट पैदा हुआ जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अरावली से जुड़े  पूर्व आदेश पर रोक लगाकर यह स्पष्ट कर दिया कि अरावली के संरक्षण से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम बताते हुए इसे जनता की जीत बताया। वही गोष्ठी के दौरान आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूत करने, बूथ कमेटियों के गठन और जनसमस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाने पर जोर दिया। साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर कर नगर पालिका चुनाव में मजबूती से उतरने का संकल्प लिया गया।

VIJAY SAMDARSHI

हैलो दोस्तों मेरा नाम विजय समदर्शी है मैं करीब पांच वर्षो से पत्रकारिता कर रहा हूँ. और इस वेबसाइट पोर्टल पर मैं आपको सटीक खबरें देने व दैनिक जीवन में काम आने वाली खबरों को प्रकाशित करता हूँ,जो आपके काम आ सके l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment