---Advertisement---

चलती वैन में महिला के साथ किया गैंगरेप , फरीदाबाद का मामला 2 को लिया हिरासत में: 3 घंटे घुमाया, फिर सड़क पर फेंककर भाग गए

On: December 31, 2025 2:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हरियाणा : फरीदाबाद में 28 वर्षीय महिला के साथ चलती वैन में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. जिसमें दो युवक महिला को करीब 3 घंटे तक अपनी गाड़ी से शहर की सड़कों पर लेकर घुमाते रहे। इसके बाद उसे गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया और भाग निकले. महिला के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने अपनी बहन को फोन करके बुलाया बाद में महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसके चेहरे पर करीब 12 टांके भी आए.

फरीदाबाद थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. पीड़िता शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। पारिवारिक विवाद के चलते कई दिनों वह अपने पति से अलग रह रही थी. बहन ने बताया कि आरोपी युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने मेरी बहन को गाड़ी में बैठाया. फिर उसके साथ चलती गाड़ी में रेप किया.

image search 1767182955271

मामला फरीदाबाद के कल्याणपुरी थाना इलाके का है। पीड़िता की बहन ने बताया कि सोमवार को रात करीब 8ः30 बजे मेरी छोटी बहन का फोन आया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है। इसलिए दोस्त के घर जा रही हूं,़दो-तीन घंटे में लौट आऊंगी. दोस्त के घर से निकलने में उसे देर हो गई थी.रात को करीब 12 बजे लगभग घर आने के लिए गाड़ी ढूंढ रही थी, गाड़ी नही मिलने के कारण उसने वैन से लिफ्ट ली। उसमें 2 युवक सवार थे. दोनों युवक उसे कल्याणपुरी चैक के बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले गए. वह उसे 3 घंटे तक वैन में कैद कर घूमते रहे.इसी दौरान उन्होने उसके साथ रेप किया. उसके उसका भरपुर विरोध भी किया परन्तु लेकिन गाड़ी पैक होने से बाहर आवाज नहीं निकल पाई। वही रात अधिक होने के कारण रोड सुनसान था, जिससे किसी ने नही सुना. आरापियो ने बलात्कार करने के बाद मेरी बहन को सुबह करीब 3 बजे आरोपियों ने एसएमजी नगर के राजा चैक स्थित मुल्ला होटल के पास महिला को चलती वैन से फेंक दिया और भाग गए। सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं,खून बह रहा था. उसके चेहरे पर 10 से 12 टांके आए हैं। सुबह करीब 3ः30 बजे मेरी छोटी बहन ने मुझे करीब 10 से 12 बार फोन किया। मैंने फोन देखने के बाद जब उसे कॉल किया तो उसने पूरी घटना बताई। मैं उसे लेने मौके पर पहुंची तो देखा कि वह खून से लथपथ थी, कपड़े फटे हुए थे और वह बुरी तरह रो रही थी। पीड़ित की बहन कहा उसके बाद मैं उसे सिविल अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार किया . गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया. लेकिन मैंने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कराया. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, लेकिन वह मानसिक रूप से सदमे में है। वह शादीशुदा है, लेकिन पति से अलग होकर मां के पास रहती थी,उसके 3 बच्चे हैं। एक निजी कंपनी में जॉब करके अपने परिवार का भरण-पौषण कर रही थी. फरीदाबाद के जिस अस्पताल में गैंगरेप पीड़िता का इलाज चल रहा है

वही पुलिस ने त्वरित कार्यावाही करते हुऐ.बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को को हिरासत में लिया है। थाना इंचार्ज भगवान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

VIJAY SAMDARSHI

हैलो दोस्तों मेरा नाम विजय समदर्शी है मैं करीब पांच वर्षो से पत्रकारिता कर रहा हूँ. और इस वेबसाइट पोर्टल पर मैं आपको सटीक खबरें देने व दैनिक जीवन में काम आने वाली खबरों को प्रकाशित करता हूँ,जो आपके काम आ सके l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment