---Advertisement---

भ्रष्टाचारी मनीष चांदवाड भी भाजपा संगठन में जिला उपाध्यक्ष ?

On: January 7, 2026 7:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---

आश्चर्य में आम जनता हैरान भाजपाई , भाया की संगठन में घुसपैठ।

झालावाड़ जिला BJP की कार्यकारिणी की घोषणा में झालरापाटन शहर के एक दागदार छवि के व्यक्ति को जिला उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर केवल BJP के जमीनी कार्यकर्ताओं को आश्चर्य नहीं बल्कि पुरे शहर में चर्चा का विषय रहा की क्या भाजपा संगठन की जाजम अब झालरापाटन में भ्रष्टाचार करने वाले लोग बैठेंगे।

झालरापाटन चैयरमैन पति मनीष चादवाड डी कम्पनी का बड़ा सदस्य हैं। BJP में मलाई चाटने का मौका नहीं मिला तो कांग्रेस में जाकर पांच साल मलाई चाटी भारत माता की जय बोलने के स्थान सोनिया गांधी की जय बोलते रहे। शासन गया तो रंग पलटा फिर भाजपा में शामिल हो गये। नगरपालिका चुनाव में जमीनी भाजपाईयों को नजर अंदाज कर कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया की टिम को नगर पालिका की जवाबदेही दी गई।

जब धन की बरसात होने लगी तो चाल चरीत्र चेहरा की विचारधारा छोड़ कर भ्रष्ट व्यवस्था में इतने गहरे पैर जमाये की आज पुरा शहर थू थू कर रहा है।

हाल में वसुन्धरा राजे सिंधिया के कार्यक्रम में आयी समर्थकों की भीड़ को कचरा वाहन में भोजन वितरण का विवाद नेशनल स्तर पर गया। घोटाले की फेरहिस्त देखें तो बस स्टैंड पर जाली चोरी का मामला जिनमें कुछ जालियां कृष्ण सागर से बरामद हुई थी। पचास लाख का भूखंड पांच लाख रुपए में देकर लाखों रुपए खाने का मामला ए सी बी की कार्यवाही का इन्तजार कर रहा है। लाखौ रुपये उठा कर नंदी शाला का निर्माण। सुत्र बताते हैं निर्माण में घोटाला है ही सही लेकिन दुखद शिष्य यह है कि नंदी शाला में कई नंदीयो की कृव्यवस्था के कारण मौत हो चुकी है अभी भी नंदीयो का व्यय उठाया जा रहा है लेकिन नंदी महाराज पुरे शहर विचर कर लोगों के हाथ पैर कमर तोड़ने में रिकार्ड क़ायम कर रहे हैं। सुत्र बताते कांग्रेस शासन में प्रमोद जैन भाया ने नंदी शाला में विकास के लिए तीन करोड़ रुपए दिये थे । जिनका कोई अता पता नहीं है। जांच का विषय है।

पार्षद बोर्ड घोटाला जिन्दा है। जो बार बार उठ रहा है। जानकारी मिली है बिजली उपकरण व टेंडर घोटाले व ठेके में भी जमकर घोटाला है । कहते चैयरमैन कक्ष के बाहर एक दरवाजे के स्थान पर दो दरवाजे बनाए गए थे जिसका भुगतान नगरपालिका से हुआ था एक दरवाजा चैयरमैन के घर पर लगा था जिसे नंदी ने तोड दिया था। हिन्दू ह्रदय सम्राट मनीष चादवाड ने ऐतिहासिक पौराणिक धरोवर मोक्षदायिनी की दुर्दशा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी सांस्कृतिक विरासत प्राचिन मेला का अस्तित्व समाप्त करने के प्रयास हाल में हुआ है। यहां तक नव मनोनित उपाध्यक्ष मनीष चादवाड ने अपने वार्ड के लोगों को भी नहीं छोड़ा नगर सेठ के पचास हजार रुपए की रिश्वत अभी तक नहीं लोटाई,इसी वार्ड के एक व्यक्ति से छः अंकों में किसी कार्य की एवज ली राशि अभी तक नहीं लोटाई जबकि इन लोगों ने तो इसकी पत्नी को वोट देकर जिताया था। ऐसे कई घोटाले है जो नगरपालिका चुनाव में सामने आयेंगे। लेकिन जिसका जनता में विरोध है एक मई खुले आम एक के बाद एक इकतीस थप्पड़ जड़ें है जनता तो दुर किसी भी कार्यकर्ता ने विरोध तक दर्ज नहीं करवाया। ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी देकर जनता पर प्रहार हुआ है।

मनीष चादवाड ने भाजपाई नेता से बदला लेने में कोई कसर नहीं छोटी BJP के वरिष्ठ नेता निर्मल दुआ के पट्टे पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हुए। गैर कानूनी रुप से क़ृषि भुमी पर रोड बना दिये लेकिन वसुन्धरा राजे के नाम से पेट्रोल पंप के ऊपर कालोनी में सड़क नहीं बना पाया।

कूल मिलाकर कांग्रेस के नेता प्रमोद जैन भाया की BJP संगठन में मनीष चादवाड के रुप में एंट्री हो चुकी है, आने वाले दिनों में कितना नुक़सान होगा यह अलग बात है। हां इतना जरूर संजय जैन ताऊ जिला अध्यक्ष होता तो शायद संगठन में पैर नहीं रखने देता । खैर कच्छा बदलने से दस्त नहीं रूकते । घोषणा के साथ ही जनता में विरोध जैसे हालात उत्पन्न हो गये।

VIJAY SAMDARSHI

हैलो दोस्तों मेरा नाम विजय समदर्शी है मैं करीब पांच वर्षो से पत्रकारिता कर रहा हूँ. और इस वेबसाइट पोर्टल पर मैं आपको सटीक खबरें देने व दैनिक जीवन में काम आने वाली खबरों को प्रकाशित करता हूँ,जो आपके काम आ सके l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment