---Advertisement---

Vijay’s ‘Jana Nayagan’film क्यों रिलीज नहीं हुई फिल्म जानिए पूरा मामला 

On: January 10, 2026 5:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 क्यों रिलीज नहीं हुई फिल्म ” Jana Nayagan”

थलपती विजय की आने वाली फिल्म ” Jana Nayagan” 9 जनवरी को रिलीज होनी थी. नियत तिथि से रिलीज नहीं होने से थलपती विजय के फ्रेंड्स को काफी धक्का वह निराशा हाथ लगी है. वही थलपती विजय की राजनीतिक एक्शन फिल्म ” Jana Nayagan” के बारे में प्रोड्यूसर के वेंकट नारायण ने बताया कि फिल्म को नियत तिथि से रिलीज करने के लिए हमने हर संभव कोशिश की है. वेंकट नारायण ने अपनी उतार चढ़ाव भारी यात्रा के बारे में बताया कि जिसके कारण बहु प्रतीक्षित फिल्म के लिए देरी हुई है मैं उसके लिए माफी चाहता हूं. इस फिल्म का निर्माण के वी एन प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है इसके प्रोड्यूसर के वेंकट नारायण है जो सुपरस्टार थलपती विजय को लेकर ‘Jana Nayagan’ फिल्म बनाई है.

4e4891ff 91ee 467a b703 fc61dfa3cf6d

वही फिल्म रिलीज को लेकर सुपरस्टार के फैंस से मांगी माफी

मूल रूप से 9 जनवरी को रिलीज होने वाली यह पॉलीटिकल एक्शन फिल्म ” Jana Nayagan” सेंसर बोर्ड द्वारा दिए जाने वाला सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के साथ कानूनी लड़ाई के कारण रिलीज नहीं हो पाई. वर्तमान अपडेट के अनुसार मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की बैंच ने सुपरस्टार की फिल्म ” Jana Nayagan” के पक्ष में एकल जज के फैसले पर रोक लगा दी है. वही अगली सुनवाई 21 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है. अब उम्मीद लगाई जा रही है कि के वी एन प्रोडक्शन आगामी दिनों में भारत के सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगा.

प्रोड्यूसर के वेंकट नारायण ने वीडियो में क्या कहा

फिल्म ” Jana Nayagan” के लिए लोगों ने हमें अनगिनत कॉल मैसेज किया हैं जो हमें यह दिखाता है कि लोग इस फिल्म का कितना इंतजार कर रहे हैं और इस फिल्म से कितना प्यार करते हैं. मैं ” Jana Nayagan” फिल्म का इंतजार करने वाले सभी फ्रेंड्स का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. 

क्यों रिलीज नहीं हुई फिल्म ” Jana Nayagan”

प्रोड्यूसर ने बताया कि कानून की शरण लेने से पहले क्या हुआ हमने 18 दिसंबर 2025 को ” Jana Nayagan” फिल्म को सेंसरशिप के लिए सबमिट कर दी थी. 22 दिसंबर को सीबीएससी द्वारा जवाब मिला की फिल्म ” Jana Nayagan” में कुछ बदलाव करने होंगे तभी U/A16+ सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इसके बाद हमने फिल्म ” Jana Nayagan”में कुछ बदलाव किया और फिर फिल्म को दोबारा से सबमिट किया. अब हम नॉर्मली सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे थे इसके लिए हमने कई बार सूचना दी फॉलो अप भी किया. परंतु रिलीज डेट के चार दिन पहले 5 जनवरी को हमें बताया गया कि एक शिकायत के कारण आपकी फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया है. वही शिकायतकर्ता के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं थी साथ ही रिवाइजिंग कमेटी के पास जाने के लिए समय काम बचा था. इसलिए हमें माननीय हाई कोर्ट की शरण में जाना पड़ा. के वेंकट नारायण ने बताया कि सनी के बाद कोर्ट ने U/A रेटिंग जारी की जिसे सीबीएफसी ने चुनौती दी है और सर्टिफिकेट पर रोक लगा दी है. लेकिन मैं डिस्ट्रीब्यूटर्स दर्शकों और स्टेकहोल्डर का धन्यवाद करता हूं. जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में हमारा साथ वह सहयोग किया है.हमने हर संभव फिल्म को समय पर रिलीज करने के भरपूर प्रयास किया था. यह हम सभी के लिए दुख व मुश्किल का पल था जिन्होंने इस फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत की. आगे उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है और उम्मीद है कि जल्द से जल्द फिल्म ” Jana Nayagan” सिनेमाघर में रिलीज होगी अपनी बात खत्म करते हुए प्रोड्यूसर ने कहा कि थलपती विजय सर के प्यार,सम्मान और एक शानदार विदाई के हकदार हैं.

फिल्म” Jana Nayagan”में कौन-कौन से सुपरस्टार की मुख्य भूमिका है 

फिल्म ” Jana Nayagan” मैं बॉबी देओल,मामीथा बैजू, पूजा हेगडे की महत्वपूर्ण भूमिका में आपको नजर आएंगे जो इस फिल्म को और भी एक्शन थ्रिलर बनाएंगे. 

वही इस फिल्म ” Jana Nayagan”को लेकर सुपरस्टार कमल हासन ने भी पारदर्शीता पूर्ण व समयबद्ध फिल्म का सर्टिफिकेट प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है

VIJAY SAMDARSHI

हैलो दोस्तों मेरा नाम विजय समदर्शी है मैं करीब पांच वर्षो से पत्रकारिता कर रहा हूँ. और इस वेबसाइट पोर्टल पर मैं आपको सटीक खबरें देने व दैनिक जीवन में काम आने वाली खबरों को प्रकाशित करता हूँ,जो आपके काम आ सके l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment